गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को महराजगंज पुलिस ने भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज पुलिस ने थाना हरचंदपुर क्षेत्र के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेज दिया है।

     आपको बता दें कि, सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे कोतवाल महराजगंज शरद कुमार को मुखबिर से सूचना मिली की थाना हरचंदपुर क्षेत्र के गांव सुक्खा का पुरवा मजरे अजमत तुल्ला गंज का रहने वाला राहुल यादव पुत्र श्रीराम यादव बछरावां रोड पर हरचंदपुर मोड़ के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। इस पर कोतवाल शरद कुमार और आरक्षी रोहित विकल व जितेंद्र यादव के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख कर राहुल यादव भागने लगा। लेकिन कोतवाल ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। अभियुक्त राहुल यादव ने पूछताछ में अपना नाम और पता उपर्युक्त बताया है।

     कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि, अभियुक्त के खिलाफ थाना हरचंदपुर समेत कई अन्य थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, और उसका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध बीते रविवार को ही गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ