जमीनी विवाद में एक व्यक्ति घायल।
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मंदिर का रास्ता बनाने को लेकर एक व्यक्ति को 3 दबंगों ने गाली गलौज कर लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा तथा जान से मारने की एलानिया धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। महराजगंज कस्बा निवासी पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक संतराम पुत्र सुखई निवासी गांधीनगर नगर पंचायत महराजगंज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उसके घर के सामने स्थित मंदिर पर जाने के लिए रास्ते का निर्माण कर रहा था, तभी आज सुबह 9:00 बजे अयोध्या प्रसाद पुत्र सुखई, सुरेंद्र कुमार पुत्र अयोध्या शुभम पुत्र अयोध्या एक राय होकर आए और गाली गलौज करते हुए निर्माण रोकने के लिए मना करने लगे, जब पीड़ित ने गाली का विरोध किया तो उन लोगों ने उसे मारा-पीटा व जान से मारने की एलानिया धमकी देते हुए फरार हो गए।
मामले में कोतवाली प्रभारी शरद कुमार का कहना है कि, चोटहिल संतराम की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ