एक नटवरलाल ने अंगूठा लगवा कर खाते से उड़ाए ₹10000 भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बंधवा पार मजरे टीसा खानापुर गांव में रहने वाले एक भोले भाले व्यक्ति को पैसा निकालने के नाम पर ठगने आए नटवरलाल ने बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवा कर खाते से ₹10000 की धोखाधड़ी कर ली। बाद में भुक्तभोगी को पता चला कि, उसके साथ ठगी हुई है। भुक्तभोगी ने कोतवाली में जाकर नटवरलाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

     आपको बता दें कि, गांव निवासी राम अधार पुत्र जगन्नाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, विगत 7/10/2020 को ऋषभ नाम का एक व्यक्ति जिसका पता वह नहीं जानता है। उनके पास आया और कहा कि, अगर पैसे निकालने हो तो, वह यही निकाल देगा। यह कहते हुए उसने आधार कार्ड नंबर लेकर एक मशीन पर अंगूठा लगवाया। अंगूठा लगाने के बाद पैसा ना देते हुए उसने यह कहा कि, तुम्हारा आधार कार्ड काम नहीं कर रहा है, और यह कहते हुए वह चला गया। बाद में जब भुक्तभोगी बैंक गया, तो पता चला कि उसके खाते से ₹10000 ऋषभ नाम के व्यक्ति ने निकाल लिया है। भुक्तभोगी ने मामले को लेकर आज थाने में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।

    कोतवाल कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, मामले की तहरीर दर्ज करके अभियुक्त को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ