1 किलो 750 ग्राम डोडा के साथ पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अपराधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जबकि वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस ने तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 1 किलो 750 ग्राम नाजायज पोस्ता का छिलका (डोडा) बरामद हुआ।

     आपको बता दें कि, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर महराजगंज कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के चेकिंग के दौरान कोतवाल शरद कुमार को पोखरनी मोड़ के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखा। पुलिस द्वारा उसको रोके जाने पर वह भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस वालों ने पकड़ कर उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से झोले में रखा 1 किलो 750 ग्राम नाजायज डोडा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी देवीपुर मजरे कविराज थाना मोहनगंज जनपद अमेठी बताया है।

    पुलिस ने अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ