महराजगंज/रायबरेली: जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम ने गति पकड़ ली है। प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी ताकत झोंक दी है। कई क्षेत्रों में तो यह दिखने लगा है कि, किसका पलड़ा भारी प्रतीत हो रहा है। इसी क्रम में महराजगंज द्वितीय सीट पर कांग्रेस समर्थित, स्वयं को कांग्रेस समर्थित कैंडिडेट का दावा करने वाली शांति देवी पुत्र वधू रिटायर्ड शिक्षक मास्टर राम प्रसाद पासी का दावा है कि, उनका मुकाबला किसी से नहीं है। बाकी प्रत्याशी नंबर 2 और 3, तथा 4 की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें पूरे क्षेत्र के सभी मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त प्राप्त है।
आपको बता दें कि, महराजगंज द्वितीय सीट परंपरागत ढंग से कांग्रेस के कब्जे में रही है। पिछली बार इस सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी जिला पंचायत सदस्य लगातार चौथी बार रहे हैं। इस बार इस सीट के अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हो जाने के बाद श्री चौधरी तो प्रत्याशिता की दौड़ से अलग हो गए, लेकिन उन्होंने अपना समर्थन अपने ही गांव के रहने वाले कर्मठ और इमानदार लोकप्रिय शिक्षक मास्टर राम प्रसाद पासी को दे दिया।
रामप्रसाद पासी ने अपनी बहू शांति देवी पासी को मैदान में उतारा है। उनके समर्थन में पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी के अलावा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, अब्दुल सत्तार एवं कई कांग्रेसी नेता दिन और रात लगे हुए हैं। इसके अलावा मास्टर राम प्रसाद जोकि पूर्व शिक्षक के साथ-साथ लोकगीतों के मशहूर कलाकार और संकीर्तन के पुरोधा माने जाते हैं। स्वयं राम प्रसाद व उनकी टीम के लोग गांव-गांव घर-घर पहुंच कर शांति देवी को वोट देने की अपील कर रहे हैं।
मास्टर राम प्रसाद का कहना है कि, सज्जनता, विनम्रता और क्षेत्र के सतत विकास के साथ-साथ हर सम्मानित व्यक्ति को सम्मान देना छोटे-छोटे विवादों को तरजीह न देकर आपस में लोगों को समझा-बुझाकर सुलह कराना, उनकी कार्यप्रणाली है। जनसेवा के बदले उन्हें मात्र जनता का आशीर्वाद और वोट चाहिए। भ्रष्टाचार का हर स्तर पर वह विरोध करते रहे हैं। सच्चाई और ईमानदारी की ताकत को वह अपनी पूंजी मानते हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर वह जनता के बीच जा रहे हैं।
मास्टर राम प्रसाद का दावा है कि, जिस प्रकार से जनता जनार्दन उन्हें आशीर्वाद दे रही है उससे उन्हें बड़ी जीत मिलने की पूरी संभावना है। रामप्रसाद के समर्थकों का यह भी कहना है कि, बाकी प्रत्याशी तो नंबर 2, 3 और 4 के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ