अनुज मौर्य के अमावा प्रथम से चुनाव मैदान में कूदने से भाजपा की संभावनाएं बढ़ी, समर्थकों में गजब का उत्साह।। Raebareli news ।।

 

समर्थकों का दावा: भाजपा की झोली में जाएगी अमावा प्रथम की सीट

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अमावा प्रथम से भाजपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने उतरे युवा प्रत्याशी अनुज मौर्य इस बार ताल ठोक कर मैदान में खड़े हो गए हैं। उनका कहना है कि, जनता का दिल जीत कर अधिकतम वोटों से अपनी सीट जिता कर भाजपा की झोली में डालना उनका प्रमुख कर्तव्य है, और इस कर्तव्य के पालन में वह अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि, भाजपा नेतृत्व ने उनके जैसे युवा चेहरे पर भरोसा रखते हुए अमावा प्रथम जैसी महत्वपूर्ण सीट पर उनको मैदान में उतारा है।

     आपको बता दें कि, बछरावां विधानसभा की शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव रामपुर टिकरा के रहने वाले पेशे से व्यापारी अनुज मौर्य जन्म से ही भाजपा के कार्य कर्ता है, और उन्होंने भाजपा के कई आंदोलनों में सक्रियता से भाग लिया है। क्षेत्र में जनता पर उनकी पकड़ अच्छी है। वर्तमान समय में वह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे हैं। 

    अनुज मौर्य ने बताया कि, समाज सेवा उनकी पहली पसंद है। इसका उदाहरण है कि, उन्होंने क्षेत्र में 600 लोगों का अस्पताल ले जाकर निशुल्क उपचार कराया। इसके अलावा गरीब, लाचार, विधवाओं, वृद्ध जनों को मिलने वाली सामाजिक पेंशन योजना का लाभ उन्होंने लगभग 500 से अधिक लोगों को दिला कर लोगों की सेवा की है। हर समय वह गरीबों, किसानों, विधवाओं, दलितों की मदद करने में स्वयं को आगे किए रहते हैं।

    उन्हें विश्वास है कि, पार्टी संगठन की अपेक्षाओं पर वह खरे उतरेंगे, तथा कार्यकर्ताओं के सहयोग से अमावा प्रथम सीट जीतकर पार्टी का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि, इस तरह से उनको पार्टी प्रत्याशित घोषित किए जाने के बाद जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। इससे उनका जीतना तय है।

     वहीं समर्थकों का दावा है कि, अनुज मौर्य का क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने से सभी लोगों में भारी उत्साह है, और यह सीट निश्चित रूप से भाजपा की झोली में जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ