रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के लिए सरगर्मियां जोरों पर हैं। प्रत्याशियों ने पर्चो की जांच के बाद क्षेत्र में प्रचार कार्य को और तेज कर दिया है। प्रत्याशी अपने ढंग से मतदाताओं को लुभा कर अपने पाले में करने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं। इसी क्रम में ब्लॉक क्षेत्र के पूरे अचली गांव में भी प्रधानी का चुनाव शबाब पर है। यहां पर एक युवा दलित चेहरे राजकुमार पासी ने मतदाताओं पर अपनी अमिट छाप छोड़ दी है। शालीन और विनम्र स्वभाव के राज कुमार पासी को मतदाता हाथों हाथ ले रहे हैं, और इसमें कोई गुंजाइश नहीं है कि, अगले प्रधान राजकुमार पासी ही होंगे। जिस तरह से राजकुमार पासी मतदाताओं से मिलते हैं, अपनी आगामी 5 वर्ष की कार्य योजना के बारे में आम जनता से चर्चा करते हैं। इससे गांव के मतदाता उनके कायल हो चुके हैं।
आपको बता दें कि, पूरे अचली ग्राम सभा ब्लॉक की सबसे छोटी ग्राम पंचायतों में से एक है। यहां पर अनुसूचित जाति के लोगों की बहुतायत है। इस बार जब चुनाव की आहट आई, तो दिल्ली में कार्यरत राजकुमार पासी गांव वालों के अनुरोध पर पूरे अचली आ गए, और उन्होंने लोगों से सीधा संवाद करना शुरू कर दिया। अधिकतर नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं ने राज कुमार पासी से ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। गांव वालों के मान मनव्वल के बाद अंततोगत्वा वह तैयार हो गए, और उन्होंने घूम घूम कर जन संपर्क करना शुरू कर दिया है। जिसका परिणाम है कि, आज पूरे अचली के हर घर में राजकुमार को प्रधान पद पर समर्थन देने की आवाजें चारों तरफ गूंज रही हैं।
राजकुमार अपने स्वभाव के अनुसार मतदाताओं और समर्थकों को आश्वस्त कर रहे हैं कि, जो वादे वह चुनाव में करेंगे उनको प्रत्येक दशा में अमलीजामा पहनाने में कतई पीछे नहीं रहेंगे। गांव में सबको साथ लेकर सब के विकास की योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि, हर गरीब पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास का लाभ अवश्य दिलाया जाएगा। इसके अलावा गांव में हर गरीब के घर बिजली और हर खेत को पानी देने का उनका लक्ष्य है। इसके साथ ही साथ गांव वालों को कुटीर उद्योग धंधों से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का सपना भी उन्होंने देखा है। जिसे हर हालत में पूरा किया जाएगा, ताकि गांव का युवा बेरोजगार होने के कारण दिल्ली मुंबई जैसे शहरों को पलायन करने पर मजबूर ना हो।
इसके अलावा राजकुमार पासी का कहना है कि, शासन द्वारा आम गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के कल्याणार्थ जो भी योजनाएं चल रही हैं, उनका लाभ पूरे अचली के हर परिवार को मिले, इस पर वह विशेष ध्यान देंगे। इसके अलावा गांव में पुलिस का उत्पीड़न कतई ना हो, इसके लिए भी वह प्रयास करेंगे, और आवश्यकता पड़ी तो पूरे अचली की जनता की भलाई लिए अंतिम सांस तक वह लड़ाई लड़ेंगे। राजकुमार पासी की इन घोषणाओं को जनता ने हाथों हाथ लिया है, और वह जिस किसी भी वार्ड मोहल्ले में प्रचार के लिए निकलते हैं, तो उनके समर्थक सैकड़ों की तादात में उनके साथ जुड़ लेते हैं। यूं कहिए की राजनीति में नव प्रवेशी राज कुमार पासी को सफलता मिलना तय है।




0 टिप्पणियाँ