महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव आदमपुर के रहने वाले राजेश कुमार पुत्र राममिलन ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी 24 वर्षीय पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि, विगत 23 अप्रैल को गांव का ही गोविंद निर्मल पुत्र स्वर्गीय राम कुमार उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर जबरन भगा ले गया है। भुक्तभोगी लड़की की तलाश करता रहा, किंतु पता न चलने पर उसने पुलिस की शरण ली है। कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ