रजनीकांत अवस्थी
हरचंदपुर/रायबरेली: कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए सरकार और सामाजिक संगठनों के द्वारा लगातार महामारी को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आज इसी क्रम में एमएलसी प्रतिनिधि व युवा समाजसेवी दीपू सिंह ने ग्राम सभा शोभापुर के समस्त गांव को सेनीटाइजेशन करवाया।
आपको बता दें कि, एमएलसी प्रतिनिधि व युवा समाजसेवी दीपू सिंह हमेशा से गरीबों और असहायों के सुख दुख में शामिल रहते हैं। उन्होंने महामारी को देखते हुए पूरे गांव को सेनीटाइज करवाने का फैसला लिया, उनके इस कदम की समस्त ग्राम सभा वासी भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए एमएलसी प्रतिनिधि व युवा समाजसेवी दीपू सिंह ने कहा कि, देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है जिसको देखते हुए उन्होंने अपने पैसे से अपनी ग्राम सभा शोभापुर के समस्त गांव को सैनिटाइज करवाने का फैसला किया, साथ ही उन्होंने कहा कि, उनका प्रयास है कि, ग्राम सभा में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। इसके लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं।


0 टिप्पणियाँ