महराजगंज/रायबरेली: नामांकन के पहले दिन ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लेकिन सबसे ज्यादा तादाद ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन दाखिल करने की रही। 256 लोगों ने ग्राम पंचायत सदस्य का पर्चा दाखिल किया। जबकि ग्राम प्रधानों के 204 लोगों ने 53 ग्राम सभाओं के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की संख्या मात्र 193 रही। इस प्रकार ब्लॉक मुख्यालय पर बने काउंटरों में कुल मिलाकर पहले दिन 653 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
आपको बता दें कि, नामांकन पत्र दाखिल के पहले दिन प्रशासन ने कड़ी किलेबंदी की। अंदर महज आवेदक और उसके प्रस्तावक ही जाने दिए गए। कोतवाल शरद कुमार ने मुख्य द्वार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी, और मुख्य गेट पर उन्होंने मोर्चा संभाल रखा था। इस दौरान एडिशनल एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौके का मुवाइना किया, और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की प्रशंसा की। प्रशासन की सख्ती के चलते ब्लॉक मुख्यालय के आसपास दोपहिया और चार पहिया वाहनों को खड़ा करने की जगह तक नहीं मिली।
वहीं अंदर वीडियो प्रवीण कुमार की अगुवाई में एडीओ पंचायत जितेंद्र सिंह ने लगातार व्यवस्था पर सख्त निगाहें बनाए रखा। जिसके चलते सब कुछ व्यवस्थित चलता रहा। कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

0 टिप्पणियाँ