महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज प्रथम से बसपा ने स्थानीय युवा चेहरे को तरजीह देते हुए मऊ सर्की के रहने वाले बजरंगी पासी को मैदान में उतारा है।
आपको बता दें कि, बेदाग छवि के शिक्षत युवा बजरंगी पासी ने पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने पर पार्टी हाईकमान को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भरोसा दिलाया है कि, वह पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे, तथा मतदाताओं का विश्वास हासिल करके यह सीट जीतकर पार्टी को देंगे, साथ ही उन्होंने अपनी अपनी प्राथमिकता जनता की सेवा करना तथा अधिक से अधिक क्षेत्र का विकास करना बताया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, वह किसी भी कीमत पर अपना वोट नहीं बेचेगें। जो भी फैसला लेंगे वह आम जनता से सलाह मशवरा कर और पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर करेंगे। इसी संकल्प के साथ उन्होंने जन-जन से जन संपर्क करना शुरू कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ