रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा से जुड़े एक नेता ने आवेदन पत्र दाखिल किया है। इस नामांकन में भी समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ दिखी।
आपको बता दें कि, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित महराजगंज प्रथम सीट से अपनी दावेदारी जताते हुए मातादीन पासी ने काफी तैयारी कर रखी थी। आज सुबह 10:30 बजे मातादीन पासी अपने समर्थकों आशा सिंह, राज बक्स सिंह, मनसाराम सिंह कुबना, रन्नू सिंह, बरखंडी प्रताप सिंह, वीरेंद्र अवस्थी, वीरेंद्र श्रीवास्तव, बबलू सिंह, राजकरण सिंह, राममिलन आदि ने मातादीन पासी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनका नामांकन कराया है।
आपको यह भी बता दें कि, मातादीन पासी एक बार भाजपा के टिकट पर वर्ष 2004 में दावेदारी प्रस्तुत की थी, वह एक बार विधायक प्रत्याशी के तौर पर बछरावां से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे, हालांकि इस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इस समय वह भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य भी हैं। पार्टी से टिकट ना मिलने के बावजूद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसी के मद्देनजर आज उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ