रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के गांव रामपुर टिकरा के रहने वाले युवा समाजसेवी और भाजपा नेता अनुज मौर्य ने पूरे लाव लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अमावा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य का पर्चा भरा और उन्होंने कहा कि, उनका प्रयास है कि, जिला पंचायत जैसी महत्वपूर्ण कुर्सी पर साफ-सुथरी छवि का युवा ऊर्जावान व्यक्ति बैठे और जिले के समग्र विकास के लिए काम करें।
आपको बता दें कि, विगत 2 दिनों के भीतर नामांकन के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों और संगठनों ने अपना पूरा ध्यान लगा दिया है। इसी क्रम में महराजगंज क्षेत्र के रामपुर टिकरा ओसाह के रहने वाले अनुज कुमार मौर्य ने पार्टी हाईकमान को जिला नेतृत्व के माध्यम से पत्र भेजकर अमावा प्रथम से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इस पर जिला नेतृत्व ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की ओर से अधिकृत कर दिया। इसके बाद अनुज मौर्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर बतौर प्रत्याशी नामांकन कर दिया है।
सुपर मार्केट से काफिला लेकर कलेक्ट्रेट रवाना हुए अनुज मौर्य के साथ पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख महराजगंज सत्येंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता प्रभात साहू सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। इस दौरान युवा कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद और अनुज मौर्य जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
इस मौके पर सुशील सिंह, सूर्य प्रकाश वर्मा, सुनील मौर्य सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ