रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज महराजगंज तहसील में तैनात नायब तहसीलदार पॉजिटिव हो गए। जबकि हलोर के ग्रामीण बैंक के मैनेजर भी संक्रमित होना बताए गए हैं। इससे तहसील में हड़कंप मच गया है।
आपको बता दें कि, सीएचसी में तैनात बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, आज सीएचसी पर पांच rt-pcr और 12 एंटीजन टेस्ट किए गए। जिनमें महराजगंज में तैनात नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव 28 संक्रमित पाए गए। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हलोर गांव में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे बैंक का काम प्रभावित हुआ है। तहसील में नायब तहसीलदार के पॉजिटिव पाए जाने पर नगर पंचायत महराजगंज द्वारा सैनिटाइजिंग का काम शुरू कर दिया गया है। महराजगंज क्षेत्र में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है।

0 टिप्पणियाँ