महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव भदिहा मजरे इंदौरा में एक कैंसर पीड़ित का उपचार कराने पत्नी परिजनों के साथ मरीज को ट्रामा सेंटर लखनऊ लेकर पहुंची। वहां मरीज के साथ साथ तीमारदारों की भी कोरोना जांच की गई। बताते हैं कि, पत्नी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया, और पत्नी समेत गए परिजन सर पर पांव रखकर वहां से भाग लिए। बीमार ट्रामा सेंटर में अकेले इलाज के लिए पड़ा है। पत्नी समेत सभी परिजन भाग भाग कर वापस घर आ गए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
आपको बता दें कि, कोरोना पॉजिटिव पाई गई पत्नी के गांव पहुंचने के बाद ग्रामीण दहशतजदा है कि, कहीं वह कोरोना की बीमारी पूरे गांव में ना फैला दें।
0 टिप्पणियाँ