लखनऊ: सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि, जिला रायबरेली की प्रतिष्ठा पूर्ण महराजगंज जिला पंचायत वार्ड प्रथम से राजाराम त्यागी ही भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।
आपको बता दें कि, लखनऊ से सूत्रों के हवाले से इस समय की सबसे बड़ी खबर आ रही है कि, पार्टी हाईकमान ने रामप्रकाश पासी को दिए गए टिकट के फैसले को बदला। महराजगंज प्रथम की प्रतिष्ठा पूर्ण मानी जाने वाली सीट पर पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए, अब भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी पूर्व विधायक राजा राम त्यागी ही होंगे।

0 टिप्पणियाँ