रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक मुख्यालय पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को यह उत्कंठा बनी रही कि, आखिरकार कौन सा निशान लेकर वह वोट मांगने जनता के बीच जाएंगे। अपना चिन्ह जानने के लिए दोपहर से ही प्रत्याशियों का हुजूम ब्लॉक के इर्द-गिर्द उमड़ रहा था।
आपको बता दें कि, सबसे पहले प्रधान पद के प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह आवंटन किया गया। प्रधान पद के लिए उम्मीदवारों में किसी को खड़ाऊ मिली, तो किसी को गदा, तो किसी को कैरमबोड मिला, तो किसी को किताब, किसी को इमली मिली, तो किसी को कार, किसी को कैमरा मिला, तो किसी को कोट, किसी को कन्नी का निशान मिला, तो किसी को गले का हार, इसके अलावा अनाज ओसाता हुआ किसान भी चिन्ह के रूप में प्रधान प्रत्याशियों को मिला।
वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव चिन्ह में अंगूठी, ईट, आटा चक्की, कढ़ाई और कांच का गिलास, केले का पेड़, गुल्ली डंडा, गेंद और हांकी तो अनाज ओसाता किसान भी चुनाव चिन्ह मिला है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव चिन्ह में फलों का राजा आम, ओखली, अंगूर, केला और गुलाब का फूल, घड़ी आदि निशान मिले हैं। निसान लेने के बाद प्रत्याशी अपने-अपने हिसाब से इसकी व्याख्या करते नजर आए।



0 टिप्पणियाँ