महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक मुख्यालय पर आज दिन भर भारी गहमागहमी रही। एक ओर जहां पर्चा वापसी करने वालों का हुजूम उमड़ा, तो वहीं दूसरी ओर चुनाव चिन्ह आवंटन के समय भी चुनाव चिन्ह लेने वालों की तादाद काफी रही देर शाम 7:00 बजने के बावजूद ब्लॉक मुख्यालय पर दो ढाई सौ लोग जमा है और काम चल रहा है।
आपको बता दें कि, महराजगंज ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह 9:00 बजे से ही चुनाव से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों ने काउंटर पर काम शुरू कर दिया था। पर्चा वापसी करने वालों के लिए लाउडस्पीकर से बार-बार सूचनाएं प्रसारित की जा रही थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद पता चला ग्राम प्रधान पद के 104 पर्चे वापस लिए गए, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 14 पर्चे वापस हुए, वहीं ग्राम पंचायत सदस्यों के मात्र 11 पर्चे ही वापस हो सके। पूरे दिन अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान कोतवाल शरद कुमार के नेतृत्व में ब्लाक परिसर सहित पूरे कस्बे में प्रशासन मुस्तैद रहा।





0 टिप्पणियाँ