अज्ञात कारणों से लगी आग में धू-धू कर जला गरीब का आशियाना।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के रैन गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में झोपड़ी बनाकर रह रहे एक गरीब का आशियाना पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। झोपड़ी के अंदर बंधी हुई दो बकरियां भी जल गई तथा उसके मासूम बच्चे को भी आंशिक रूप से आग की लपटों में झुलसा दिया।


    आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार रैन गांव निवासी जय सिंह पुत्र रामस्वरूप गांव के बाहर एक झोपड़ी बनाकर रह रहा था। उसी में उसकी सारी गिरस्ती रखी हुई थी, बताते हैं कि, आज जयसिंह मजदूरी करने के लिए लालगंज गया हुआ था, घर में उसकी पत्नी छोटे बच्चे के साथ मौजूद थी, पानी ना होने के कारण महिला झोपड़ी से दूर लगे हैंडपंप में पानी लेने चली गई। इसी बीच उसकी झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। जब तक महिला झोपड़ी तक पहुंचती, तब तक उसमें बंधी हुई दो बकरियों की जलकर मौत हो चुकी थी, बिस्तर पर लेटा उसका एक छोटा बेटा भी कुछ हद तक झुलस गया था।



   जानकारी होते ही आनन-फानन थाना क्षेत्र के लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। परंतु जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचती उसका सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ