रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: ताबड़तोड़ अपराधियों पर नकेल लगाने की दिशा में प्रयत्न कर रहे रायबरेली जिले के बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह को उस समय एक और सफलता हाथ लगी, जबकि उदरहरा गांव के पास स्थित जंगल में एक अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर खान से सूचना मिली कि, उदरहरा के जंगलों में अवैध शास्त्र बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है। सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष द्वारा तत्काल थूलेडी चौकी इंचार्ज अनिल सिंह, एसआई चंद्रप्रकाश, कांस्टेबल उदित राणा, रवि शंकर, तथा विशाल दलाल को लेकर जंगल में छापा मार दिया गया, और मौके से शिवाकांत उर्फ मल्हूं पुत्र स्वर्गीय भारत निवासी पंडित खेड़ा थाना बछरावां जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया गया है। परंतु घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर उसका एक साथी पप्पू निवासी मौरावा जनपद उन्नाव फरार हो गया। पुलिस को मौके पर 6 अदद तमंचा व सात अदद नाल, आठ अदद कारतूस समेत ड्रिल मशीन, निहाई, सिलेंडर तथा शस्त्र बनाने के अन्य उपकरणों को बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त इससे पहले भी अवैध असलहा बनाने के अभियोग में तीन बार जेल जा चुका है, पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ