स्टेरिंग फेल होने से वैन पेड़ से टकराई पिता पुत्र की मौके पर ही मौत।। Raebareli news ।।

 

मतदान करने जा रहे थे 5 लोग।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: पंचायती चुनाव में परिवार के लोगों को मारुति वैन से बैठाकर वोट डलवाने जा रहा वाहन स्टेरिंग फेल होने के कारण महराजगंज रायबरेली रोड पर सड़कहा गांव के पास एक पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण वाहन के परखच्चे उड़ गए, और उस पर सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें महराजगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को बाहर निकाल कर शव कब्जे में ले लिया है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया है।


   आपको बता दें कि, स्वयंबर सिंह का पुरवा मजरे ज्योना गांव के रहने वाले बसंत राम 70 पुत्र शिवनाथ अपने लड़के सुनील कुमार 45 निवासी स्वयंवर सिंह का पुरवा ओमनी वैन से वोट डालने ज्योना गांव जा रहे थे। गाड़ी में सुनील कुमार की पत्नी के अलावा अजय पुत्र राम अवध और प्रेम निवासी मुल्ही का पुरवा मजरे कुशमहुरा भी सवार थे।


   प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, रायबरेली महराजगंज रोड पर सड़कहा का पुरवा के पास अचानक दिन में 11:30 बजे वैन लहराई और सीधे एक पेड़ में जाकर टकरा गई। जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से पांचों लोगों को वैन से बाहर निकाला। इनमें वसंत राम और उनके बेटे सुनील कुमार की मौत हो चुकी थी। शेष घायल तीनों लोगों को जिसमें सुनील की पत्नी अजय और प्रेम शामिल है, को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।


  कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ