युगल ने लगाई फांसी प्रेमी की हुई मौत प्रेमिका का अस्पताल में इलाज जारी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मलूकपुर मजरे जमुरावां गांव में सुबह लगभग 6 बजे प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। प्रेमी की तो मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन ग्रामीणों ने प्रेमिका को बचा लिया।

   आपको बता दें कि, गांव निवासी बब्बू लोध का लड़का लवकुश 22 का हैदर गढ़ कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव की एक 20 वर्षीया युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि, दोनों एक दूसरे की रिश्तेदारी में थे। सुबह 6:30 बजे ग्रामीण जब फसल कटाई के सिलसिले में बाहर जा रहे थे, तभी गांव से 500 मीटर दूर सुनसान जगह में एक छूल के पेड़ से लटकते प्रेमी युगल को देखा, तो दौड़कर ग्रामीणों ने दोनों को नीचे उतारा, तो पता चला कि, लवकुश की मृत्यु हो चुकी थी, जबकि लड़की की सांसे चल रही थी, और वह बेहोश थी। तत्काल परिजनों को सूचना देकर ग्रामीण लड़की को सीएचसी महराजगंज लाए। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, और जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

   वहीं लवकुश के शव को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जे में ले लिया, तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर मृतक के पिता बब्बू राम ने पुलिस को देते हुए बताया कि, लव कुश ने आत्महत्या क्यों की उसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर पाए गए तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ