रायबरेली: देश में एक मई से 18 साल से ऊपर के व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए आज 28 अप्रैल से को-विन एप पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में कहा है कि, चुनाव में कांग्रेस नेता अपनी जमानत जब्त करा लेंगे। अध्ययन में पाया गया है कि, कोरोना वायरस के भारतीय स्ट्रेन के खिलाफ कोविशील्ड और कोवाक्सिन टीके कारगर हैं। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-
¶¶भारत में 18 साल से ऊपर के व्यक्तियों के लिए एक मई से टीका लगना शुरू होगा। इसके लिए 28 अप्रैल से को-विन एप पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
¶¶देश में कोविड-19 का कहर जारी है, लोगों के जीवन को बचाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी अतिरिक्त घंटे काम कर रहे हैं। शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से, मेडिक्स के लिए स्थिति समाप्त हो गई है।
¶¶असम में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके सोनितपुर में महसूस किए गए।¶¶कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों टीके कोवाक्सिन और कोविशील्ड कोविड-19 के भारतीय स्ट्रेन (स्वरूप) के खिलाफ कारगर पाए गए हैं, और इनके लगने के बाद संक्रमण की स्थिति में इनका 'हल्का' लक्षण दिखता है।
¶¶कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र के अस्पतालों में हादसों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मुंब्रा स्थित प्राइम अस्पताल भी आग की चपेट में आ गया, जिसमें मरने वालों की संख्या चार हो गई है।
¶¶देश के अलग अलग हिस्सों में ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी के साथ दवाइयों की भी होर्डिंग हो रही है, और उसका असर उन लोगों पर पड़ रहा है, जिनके परिजन अस्पातलों में कोविड से जुझ रहे हैं।
¶¶पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की आपसी रार पुरानी है। समय-समय पर दोनों नेताओं के बीच गतिरोध सामने आता रहा है।
¶¶इतिहास में 28 अप्रैल की तारीख यूं तो बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है, लेकिन पिछले साल दुनिया में आए कोविड 19 के तूफान ने पिछले करीब एक शताब्दी की तमाम घटनाओं को एकदम बौना कर दिया।

0 टिप्पणियाँ