UP पंचायत चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, लखनऊ समेत इन 20 जिलों में हो रहे मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सभी पोलिंग बूथों पर चाक-चौबंद की गई सुरक्षा व्यवस्था।

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021  तहत के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। दूसरे चरण में 20 जिलों में मतदान हो रहे हैं। वोटिंग के दौरान कोविड नियमों का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम 6 बजे तक होगा।

    आपको बता दें कि, 20 जिलों में 2623 पोलिंग बूथों पर 32369280 वोटर्स मतदान करेंगे। दूसरे चरण यानी 19 अप्रैल को मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ में मतदान हो रहे हैं।

   किस पद पर कितने दावेदार: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। मतदान के लिए प्रदेश के 20 जिलों में 52623 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य की 787 सीटों के लिए 11483 कैंडिडेट्स, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 19653 सीटों के लिए 85232 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान की 14897 सीटों के लिए 121906 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत वार्ड की 187781 सीटों के लिए 130305 उम्मीदवार मैदान में हैं।

   2 मई को रिजल्ट: पहले चरण की वोटिंग 15 अप्रैल को हो चुकी है। वहीं, 19 अप्रैल की वोटिंग के बाद दो और चरणों के चुनाव होंगे, जो 26 अप्रैल एवं 29 अप्रैल को कराए जाएंगे। वहीं, 2 मई को रिजल्ट जारी किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ