रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील महराजगंज के विकासखंड शिवगढ़ की ग्राम पंचायत ओसाह के लोगों ने 2015 के पंचायती चुनाव में सुनीता त्रिवेदी के सिर प्रधानी की जीत का मुकुट बंधा था। वहीं इस बार 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में श्रीमती त्रिवेदी के जेष्ठ पुत्र मनोज कुमार त्रिवेदी जो पिछली बार यहां से क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं, इस बार उन्होंने यह सीट जर्नल होने की वजह से चुनाव मैदान में उतरे और यहां की जनता ने पुनः भरोसा जताते हुए दूसरी बार श्रीमती त्रिवेदी के जेष्ठ पुत्र मनोज त्रिवेदी के सिर पर जीत का ताज पहनाया है।
आपको बता दें कि, समाजवादी पार्टी के संघर्षशील, कर्मठ, जुझारू कहे जाने वाले नेता राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज जो बछरावां से सपा विधानसभा अध्यक्ष है, इन्होंने 2015 में अपनी पत्नी सुनीता त्रिवेदी को ग्राम पंचायत ओसाह से चुनाव लड़ा कर यह सीट अपने नाम की थी, और 5 साल दिन रात की परवाह किए बिना, जनता के बीच जाकर उनके दु:ख सुख में शरीक हुए, और शासन द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरी निष्ठा ईमानदारी से धरातल पर उतारकर उसे अमलीजामा पहनाया, पात्र लाभार्थियों को शौचालय से लेकर प्रधानमंत्री आवास तथा खड़ंजा से लेकर इंटरलॉकिंग व सीसी रोड तक बनवाया। विगत 5 वर्षों में निवर्तमान ग्राम प्रधान सुनीता त्रिवेदी के पति राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज ने ओसाह गांव का चौमुखी विकास किया। पूरी ईमानदारी से जनता के बीच किए गए कामों का ही नतीजा है कि, इस बार 2021 में ग्राम प्रधानी के चुनाव में जब उन्होंने अपने जेष्ठ पुत्र मनोज त्रिवेदी को प्रधानी के लिए चुनाव मैदान में उतारा, तो जनता ने इनके द्वारा किए गए काम की बदौलत ही पुन: इनके बेटे पर भरोसा जताते हुए प्रधानी की बागडोर उनके हाथों में दे दी है।
विदित हो कि, विगत पंचायती चुनाव में यहां की जनता ने मनोज कुमार त्रिवेदी को क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर चुना था।

0 टिप्पणियाँ