प्रधानाध्यापक शंकर बक्स सिंह का सांस लेने में दिक्कत की बीमारी से निधन क्षेत्र में शोक की लहर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पोखरनी में तैनात प्रधानाध्यापक शंकर बक्स सिंह 44 का आज सांस लेने में दिक्कत की बीमारी से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

    आपको बता दें कि, शंकर बक्स सिंह प्रधानाध्यापक पोखरनी विद्यालय में तैनात थे, और सपरिवार महराजगंज कस्बे में रहते थे। परिजनों ने बताया कि, विगत दो-तीन दिन से उन्हें खांसी बुखार की शिकायत हुई, चिकित्सकों से उन्होंने दवा भी ली। लेकिन उन्हें सांस लेने में भारी दिक्कत होने के कारण बछरावां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां देर शाम उनकी मृत्यु हो गई।

   उनके मृत्यु के समाचार की पुष्टि करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अवस्थी ने गहरा दुख जताया है। इसके अलावा कस्बे में इस बात की जानकारी हुई, तो शोक की लहर फैल गई। शिक्षक दशरथ कुमार सिंह, पूर्व शिक्षक जगदेव प्रसाद शुक्ला, राजीव सिंह, सुरेंद्र शर्मा, इरशाद सिद्दीकी, पुष्पावती, प्रदीप त्यागी, प्रदीप चौरसिया, अखिलेश त्यागी, आदि ने गहरा शोक जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ