आधा दर्जन दबंगों ने दो सगे भाइयों के सिर पर कुल्हाड़ीयों से वार करके किया घायल मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर आंवाडीह गांव में रास्ते से गुजर रहे दो सगे भाइयों को आधा दर्जन हथियारबंद लोगों ने घेर लिया, और कुल्हाड़ियों और लाठियों से वार करके पूरी तरह घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को लाकर सीएससी में भर्ती कराया गया है। मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

   आपको बता दें कि, गांव निवासी सहज राम पुत्र माता प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, उनके गांव के ही चंदर पुत्र बाबादीन, बुद्धि लाल पुत्र राम प्यारे, रामगुलाम पुत्र दुलारे, राम अवतार पुत्र राम प्यारे, फूलचंद पुत्र राम लोटन तथा अनुराग पुत्र दीनदयाल से पुरानी रंजिश चल रही थी, मंगलवार को शाम लगभग 4:00 बजे वह और उसका भाई अर्जुन घर से निकल कर जा रहे थे, तभी रास्ते में सुरेश नाई के दरवाजे सभी विपक्षियों ने जिनके हाथों में लाठियां और कुल्हाड़ियों से प्रार्थी और उसके भाई को जबरन रोक लिया, तथा कुल्हाड़ी और लाठियों से मारना शुरू कर दिया। जिससे दोनों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

     मारपीट के दौरान जान बचाने के लिए दोनों भाइयों ने चिल्लाना शुरू किया तभी गांव वाले दौड़े और प्रति पक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रार्थी और उसके भाई अर्जुन को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी 6 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, मामले में तहरीर दर्ज कर ली गई है। विवेचना के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर कड़ी वैज्ञानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ