युवा समाजसेवी राहुल साहू ने विजई प्रत्याशियों को दी बधाई के साथ-साथ सुझाव।। Raebareli news ।।

 ◆शैलेंद्र प्रताप उर्फ राहुल साहू ने जीते व हारे हुए प्रत्याशियों से की मार्मिक अपील


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के अग्रणी व्यवसाई और प्रमुख समाजसेवी शैलेंद्र प्रताप उर्फ राहुल साहू ने त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में जीते और हारे दोनों प्रत्याशियों से एक मार्मिक अपील की है कि, जीतने वालों को जहां उन्होंने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है, और बधाई दी है, तो वहीं उनसे अपील की है कि, जो सम्मान और स्नेह जनता ने उन्हें दिया है, उसको वह खुले मन से स्वीकार करते हुए जनता के विश्वास पर खरे उतरे, और विकास की गंगा बहाने में अथक परिश्रम करें। एक स्वस्थ और विकसित समाज बने। समाज से भ्रष्टाचार अन्याय आतंक का डटकर विरोध करें। इसके साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, च्यूंकि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की मजबूती के लिए भी काम करना जरूरी है।

    आपको बता दें कि, श्री साहू ने कहा कि, इस बार के चुनाव में युवा वर्ग को अच्छी कामयाबी मिली है। यह एक सुखद बात है, श्री साहू ने यह भी विश्वास जताया है कि, जीते हुए ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान तथा जिला पंचायत सदस्य इमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। इसके अलावा उन्होंने पराजित हुए प्रत्याशियों को सलाह दी है कि, राजनीति के खेल में कभी कोई खिलाड़ी हमेशा के लिए आउट नहीं होता है। पराजित प्रत्याशी आत्ममंथन करें, और देखें कि, किस वजह से वह कामयाब नहीं हो सके हैं।

     जिन्होंने उनको वोट दिया है अथवा जिन्होंने वोट नहीं दिया है दोनों के प्रति अपने हृदय में एक समान भाव रखकर फिर से अभी से लोगों का दिल जीतने की कोशिश करें, ताकि भविष्य में उन्हें भी कामयाबी मिले। यही वह हृदय से कामना करते हैं, सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद जय हिंद जय भारत जय लोकतंत्र के साथ उन्होंने अपनी बात को समाप्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ