महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर बीती रात गांव के ही आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने 3 लोगों को लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा, तथा लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया। जिसमें शीतला बक्स सिंह, लीलावती, अरविंद सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय सीएचसी के डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात चोटहिलो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है,
आपको बता दें कि, परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, गांव के ही दीपक सिंह, राजेंद्र पुत्र ललन सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र दल बहादुर सिंह, विजय सिंह पुत्र दल बहादुर सिंह, राजेश सिंह पुत्र दल बहादुर सिंह, अखिलेश पुत्र विजय सिंह, सूरज सिंह पुत्र विजय सिंह, हरेंद्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह, विकास सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह, नंदकिशोर सिंह निवासी गण ताजुद्दीनपुर द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट व लूटपाट की गई है।
मामले में कोतवाली पुलिस ने धारा 147, 452, 323, 395 जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह ने बताया कि, संबंधित मामले में लगभग 9 लोगों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

0 टिप्पणियाँ