संपूर्ण लॉक डाउन की अवधि आगे बढ़ने की आशंका से सहमे लोग।। Raebareli news ।।

●रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इकट्ठा कर रहे हैं सामान।
●बाजार में उमड़ी खरीदारों की भारी भीड़।
●दिन भर कस्बे के मुख्य मार्गों पर रही जाम की स्थिति।
●कोतवाली पुलिस को जाम खुलवाने के लिए करनी पड़ी कई बार मशक्कत।
●रजनीकांत अवस्थी
●महराजगंज/रायबरेली: कल से शुरू हो रहे अल्प अवधि के लॉकडाउन को लेकर लोगों में काफी संशय की स्थिति बनी हुई है। इसी के चलते आज साप्ताहिक बाजार शुक्रवार के दिन बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, हर दुकान के सामने लंबी लंबी लाइनों में लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते दिखे। इससे कस्बे में जाम की स्थिति बन गई।
      आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा  बीते बृहस्पतिवार को इस आशय का निर्णय लिया गया था कि, आगामी 3 दिनों तक पूरे प्रदेश में संपूर्ण लाकडाउन (lock-down) की स्थिति लागू की जाएगी। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी आज लाउडस्पीकर द्वारा इसका प्रचार प्रसार किया गया। जिसका परिणाम यह रहा कि, बडी तादाद में लोग रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाले सामान जिसमें किराना, खाद्य सामग्री, मोबाइल रिचार्ज, फल और सब्जियों की दुकानों के साथ-साथ रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी लंबी लंबी लाइने देखी गईं।
      कस्बे में शायद ही कोई ऐसी दुकान  बची हो, जहां लोग खरीदारी करने ना पहुंचे हो। इसका नतीजा यह रहा कि, कस्बे के मुख्य सड़कों महराजगंज हैदर गढ़ तथा महराजगंज रायबरेल और बछरांवा रोड पर वाहनों की कतारें लगी रही तथा जाम की स्थिति बनी रही।
      इस बारे में पूछने पर बाजार आये बुधई पासी ने बताया कि, जानव सरकार फिर से लाकडिउन (lock-down) शुरू कर रही है। पता नहीं कय दिन तक बंदी चली, पिछली बार हम भुगतेन हय! यहि मारे अबकी सबै जरूरी सामान हफ्ता 15 दिन का खरीद के धय लेब। उधर ओथी गांव के रहने वाले संदीप कुमार ने बताया कि, लाक डाउन का भरोसा नहीं हैं, पहले भी एक दिन का जनता कर्फ्यू लगाया था। उसके बाद तीन-तीन महीने लॉकडाउन बढ़ा दिया गया था।
    जबकि, मऊ गांव के रहने वाले करन रैदास जो लॉक डाउन की अनिश्चितता को लेकर संशय में दिखे, उन्होंने भी परचून की दुकान से तेल, मसाला, आटा आदि पहले से ही खरीद लिया है। वहीं कस्बे की रहने वाली दिव्य साहू ने जो आजकल मकान का निर्माण करा रही हैं। उन्होंने आज ही बिल्डिंग मटेरियल, सीमेंट, मौरंग और सरिया पर्याप्त मात्रा में मंगवा कर स्टाक कर लिया है।
      इस मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण सिंह का कहना है कि, उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत संपूर्ण लॉकडाउन के लिए शासन से जो भी दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। उनके बारे में आम जनता को अवगत करा दिया गया है। शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ