आपको बता दें कि, कूचबिहार के सीतलकूची क्षेत्र में ही 10 अप्रैल को एक मतदान बूथ पर हमला रोकने के लिए सीआईएसएफ जवानों की फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना की सीआईडी जांच का आदेश ममता पहले ही दे चुकी हैं। धर की जगह के. कनन को तैनात किया गया है, जिन्हें चुनावों में निर्वाचन आयोग ने अनिवार्य वेटिंग पर भेज दिया था। ममता की तरफ से वापस बुलाए गए आईपीएस अधिकारियों में सबसे अहम नाम पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र, एडीजी कानून-व्यवस्था जावेद शमीम और महानिदेशक सुरक्षा विवेक सहाय का है।
निर्वाचन आयोग की तरफ से वीरेंद्र की जगह पुलिस महानिदेशक बनाए गए नीरज नयन पांडेय को महानिदेशक अग्निशमन पद पर भेजा गया है। विवेक सहाय को भी निर्वाचन आयोग ने उस समय लापरवाही के आरोप में पद से हटा दिया था, जब पुरबा मेदिनीपुर जिले में प्रचार के दौरान ममता बनर्जी हादसे का शिकार हो गई थीं।

0 टिप्पणियाँ