शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावा पुलिस चौकी अंतर्गत अवस्थी का पुरवा मजरे बसन्तपुर-सकतपुर में 2 पक्षों में जमकर लाठियां चटकी जिसमें चार घायल हो गए, वहीं एक पक्ष के 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक अवस्थी का पुरवा मजरे बसन्तपुर-सकटपुर में राम सुमिरन के यहां आगामी 7 मई को उसकी बेटी की शादी है। बताते हैं कि, पड़ोसी मंगल पासी की कुछ ईंटे लगी थी, जिन्हे रामसुमिरन ने हटाकर दूसरे स्थान पर लगा दिया था। इसी बात को लेकर बुधवार देर साम दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, बात इतनी बढ़ गई कि, दोनों पक्ष एक दूसरे पर गाली गलौज पर आमादा हो गए, इसके बाद दोनों पक्षों में लाठिया चटकने लगी। जिसमें मंगल पासी 50 सहित दोनों पक्षो से 4 लोग घायल हो गए, इसके बाद परिजन मंगल पासी की हालत गम्भीर देखते हुए उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि, ईंटो को लेकर दोनों पक्षों में लाठियां चली थी, जिसमें एक की मौत हो गई है, तथा दोनों पक्षों से दो-दो घायल हुए हैं, मिली तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा, विवेचना के उपरांत दोषी पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ