रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली पुलिस ने 4 दिन पहले गायब हुई 15 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के राजा कंस पुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि, उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक दबंग युवक ने बहला फुसला कर जबरन भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लड़की की खोजबीन शुरू कर दी थी।
बताते हैं कि, पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर आरोपी ने लड़की को छोड़ दिया। हालाकि लड़की का कहना है कि, वह अपने मन से कोतवाली आई है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर उसकी इच्छा अनुसार परिजनों के हवाले कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ