एमडीएस पब्लिक स्कूल के संस्थापक व वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सारीपुर गांव के पूर्व प्रधान और एमडीएस स्कूल के संस्थापक वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार श्रीवास्तव 62 का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, तथा लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थे।

     आपको बता दें कि, क्षेत्र के प्रसिद्ध वकील स्वर्गीय सरोज कुमार श्रीवास्तव के छोटे भाई पवन कुमार श्रीवास्तव सारीपुर गांव के प्रधान भी रह चुके हैं, इसके अलावा वह तिलोई में वकालत करते थे। पिछले हफ्ते उन्हें सांस लेने में दिक्कत के कारण लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आज सुबह 6:00 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार पहुंच मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

    क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत, पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष शिवसागर अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश द्विवेदी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, विद्यासागर अवस्थी, ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट, भूपेश मिश्रा, सर्वेश कुमार अवस्थी एडवोकेट, अतुल कुमार पांडेय एडवोकेट, मनोज श्रीवास्तव, मणिकांत दीक्षित, जुबेर अहमद समेत प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक और वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय, संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव, संरक्षक अनिल जायसवाल, अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, महामंत्री शिवाकांत अवस्थी सहित समस्त प्रेस क्लब ने गहरा शोक जताया है। दिवंगत अधिवक्ता पवन कुमार श्रीवास्तव रायबरेली रोड पर स्थित एमडीएस स्कूल के संस्थापक भी रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सारीपुर में कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ