◆व्यापार मंडल ने कस्बे में कराया सेनीटाइजर का छिड़काव।
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: व्यापार मंडल की बछरावां इकाई व ट्रेड यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में कोविड-19 की महामारी को देखते हुए कस्बे के आदि नगर, शांति नगर, चंद्रिका नगर, शिक्षक नगर व परशुराम नगर में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।
आपको बता दें कि, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि, नगर पंचायत द्वारा अपेक्षाकृत अन्य वर्षो की तुलना में इस बार कम सेनीटाइज कराया जा रहा है। जिसका कारण है कि, सरकार द्वारा आर्थिक सहायता न दिया जाना, फिर भी नगर पंचायत जो कर रही है, वह उसका दायित्व है। बछरावां कस्बे का प्रत्येक व्यक्ति व्यापार मंडल का पारिवारिक सदस्य हैं। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी व्यापार मंडल की भी है। इसलिए सेनीटाइजर का छिड़काव कराने का निश्चय किया गया।ट्रेड यूनियन लीडर मनोज मिश्रा ने कहा कि, आज देश भयंकर महामारी के दौर से गुजर रहा है। हम सबका दायित्व है कि, जो भी संभव हो सके, इस मौत के दानव को पराजित करने का प्रयास करें।
इस मौके पर मौजूद व्यापार मंडल के महामंत्री विजयपाल यादव, ओमिक सोनी, सतीश वर्मा समेत ट्रेड यूनियन लीडर अमित वर्मा, सभासद ज्ञान चौधरी, रॉबिन, रिंकू गुप्ता, विजय मिश्रा, आदि ने अपील करते हुए कहा कि, जहां तक संभव हो सके बगैर काम के घर से ना निकले, और जब घर से निकले तो मास्क का प्रयोग करें। थोड़ी थोड़ी देर में हाथ जरूर धोएं, भीड़-भाड़ से बचने का प्रयास करें। जहां तक संभव हो गर्म पानी का सेवन करें, वह दिन दूर नहीं होगा, जब हम इस कोरोना जैसे दानव को परास्त करने में कामयाब होंगे।




0 टिप्पणियाँ