रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की मतगणना को लेकर थाना अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा दयानंद पीजी महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया।
आपको बता दें कि, विकासखंड बछरावां की ग्राम प्रधान की 53 सीट एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य79 सीट एवं जिला पंचायत सदस्य की 3 सीटों की मतगणना का कार्य कल 2 मई 2021 को होना है। जिसके बाद जीत हार का फैसला सुनाया जाएगा। जिसको लेकर प्रत्याशियों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रत्याशियों द्वारा मतगणना परिचय पत्र के लिए बड़ी जद्दोजहद उठानी पड़ी है । कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार गणना कक्षा में व्यवस्था की गई है। जबकि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा कोविड-19 का पालन कराते हुए भीड़ इकट्ठा ना हो, पहले से ही प्रत्याशियों को गणना का क्रम विकासखंड ब्लाक के माध्यम से सूचीबद्ध तरीके से जानकारी दी गई है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, कोविड-19 के अनुसार मतगणना प्रांगण में जिन गांव की गिनती होगी, उन्हें गांव के मतगणना एजेंटों को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। जिन-जिन गांव की मतों की गिनती होने के बाद मतगणना प्रांगण छोड़ना पड़ेगा। जिसका अनुपालन सख्ती के साथ कराया जाएगा। फर्जी तरीके से कोई व्यक्ति मतगणना प्रांगण में नहीं जा सकता है। बगैर पास के मतगणना प्रांगण में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतगणना स्थल तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार बने पास एवं कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव होने पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
चुनाव में विजई प्रत्याशियों द्वारा किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा, एवं गोले व पटाखे का प्रयोग करने वाले प्रत्याशियों के समर्थक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि, प्रत्याशी एवं समर्थक कोविड-19 का अनुपालन करेंगे।



0 टिप्पणियाँ