रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन कराने के लिए बछरावां पुलिस द्वारा सक्रियता से पालन किया जा रहा था। इसी क्रम में कस्बे के व्यवसाई द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई, जिसको लेकर थाना अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार बीती रात दुकान बंद करने का पुलिस कर्मियों द्वारा आग्रह किया गया, जिस पर शशिकांत गुप्ता पुत्र संत दुलारे गुप्ता, लव गुप्ता पुत्र लक्ष्मीकांत गुप्ता, कुश गुप्ता पुत्र लक्ष्मीकांत गुप्ता एवं मिथिलेश गुप्ता पुत्र अज्ञात द्वारा पुलिस कर्मियों से अभद्रता की गई थी। जिसमें बछरावां पुलिस द्वारा लव गुप्ता को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही अन्य तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 269, 270, 271, 188 ,353 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अनुसार मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ