यह हो क्या रहा है???: 40 दिनों में एक ही परिवार से उठी 4-4 अर्थियां, दहशत का माहौल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: 40 दिनों के भीतर एक ही परिवार के स्वस्थ 4-4 लोगों की मौत से महराजगंज कस्बे में दहशत का माहौल बना है। लोग सकते में हैं कि, आखिरकार एक ही परिवार के 4 सदस्य है, जिनमें तीन सगे भाई, किसी गंभीर रोग से ग्रसित न होने के बावजूद कैसे इनकी मौत हो गई।

     आपको बता दें कि, कस्बे के एक प्रतिष्ठित परिवार में मौतों का सिलसिला 9 मार्च से शुरू हुआ, जबकि समाजसेवी श्याम मिश्रा की पत्नी रामश्री मिश्रा (59) को बुखार और खांसी के साथ तेज दर्द हुआ, इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इसके बाद 19 अप्रैल को जाने-माने ज्योतिषाचार्य और पौराणिक कर्मकांड के विद्वान कृष्णजी मिश्रा 55 को भी तेज बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत हुई, परिजन सीएचसी ले गए, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। यह घटना 19 अप्रैल की रात 2:30 बजे घटित हुई थी।

     अभी कृष्णजी मिश्रा की चिता की आग भी ठंडी नहीं हुई थी कि, उनके बड़े भाई श्यामजी मिश्रा 62 की तबीयत बिगड़ गई, उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। वहीं घटना को 20 दिन भी नहीं हुए थे कि, आज श्यामजी मिश्रा के बड़े भाई रिटायर्ड शिक्षक रामजी मिश्रा जोकि पूरी तरह से स्वस्थ थे, परिजनों ने बताया कि, वह अपने लड़के के निर्माणाधीन आवास को देखने मोहनलालगंज गए थे, अचानक उन्हें मोहनलालगंज में सांस लेने में दिक्कत हुई, और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

      लोगों में इस बात को लेकर काफी हैरत है कि, एक हंसता खेलता परिवार महीने-डेढ़-महीने के अंदर इसके चार चार सदस्य काल के गाल में समा गए। लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि, हो क्या रहा है।



------------------------------------------------------------------------


                          [शिवाकांत अवस्थी]


प्रति दिन लोगों के फोन आते है, और कुछ बीजेपी समर्थक भी यह सवाल कर रहे हैं कि, SK India News ऐसे समाचार क्यों दिखा रहा है। तो साहब!, आज मानवता समाप्त हो रही है। समाज सेवा पर ध्यान दीजिये। ऐसी खबरें जब सरकार, प्रशासन तक पहुंचती हैं, तो वो कदम उठाते हैं। क्या आप चाहते हैं कि, सरकार को कुछ पता ही ना चले?


------------------------------------------------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ