एंटीजन टेस्ट किट द्वारा किए गए परीक्षण में एक मिला कोरोना पॉजिटिव।। Raebareli news ।।

कोरोना टीकाकरण में लोगों की रुचि ना होने के कारण कार्यक्रम नहीं पकड़ रहा तेजी।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोरोना टीकाकरण के अभियान में आम लोगों के रुचि ना होने के कारण कार्यक्रम तेजी नहीं पकड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों ने पहली डोज तो लगवा ली, लेकिन दूसरी डोज लगवाने के मामले में लोग रुचि नहीं ले रहे हैं। जबकि आज हुए टेस्ट में सैदपुर गांव का एक 22 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया।

    आपको बता दें कि, कोरोना टीका करण अभियान में आज महज 16 लोगों ने टीकाकरण कराया। जबकि सोमवार को 48 लोगों ने टीका लगवाया था। आज की स्थिति यह रही कि, एंटीजन टेस्ट किट द्वारा 27 लोगों का परीक्षण किया गया। जिनमें एक पाजिटिव निकला। वहीं rt-pcr से 37 टेस्ट किए गए। यह जानकारी देते हुए सीएचसी पर तैनात बीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, अब तक सीएचसी पर आकर 6311 लोगों ने कोरोना का पहला टीका लगाया है। लेकिन टीकाकरण की दूसरी खुराक में महज 234 लोग ही डोज ले सके हैं। जबकि पहली बार टीका लगवाए लोगों को लगातार उनके मोबाइल पर संपर्क करके दूसरा टीका लगवाने का अनुरोध भी किया जा रहा है। लेकिन यह कार्य गति नहीं पकड़ रहा है।

    उधर प्रदेश सरकार के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे संवेदीकरण अभियान के तहत आज 120 टीमों ने 5845 लोगों से संपर्क किया। जिनमें एक परिवार संदिग्ध संक्रमित पाया गया। जिसको परीक्षण और उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

   वही 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों को लगने वाले कोविड-19 टीकाकरण के बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन से जब बात की गई तो, उन्होंने बताया कि, अभी इस अभियान में सिर्फ रजिस्ट्रेशन का काम किया जा रहा है, जो ऑनलाइन है। जैसे ही टीकाकरण का काम चालू होगा। समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सभी को जानकारी दे दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ