लगातार तीसरे दिन मामलों में कमी, लेकिन रिकॉर्ड 4208 लोगों की मौत


लखनऊ:
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं, लेकिन इससे हो रही मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पहली बार मौत का आंकड़ा सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा है। लगातार तीसरे दिन संक्रमण का आंकड़ा गिरा है। मार्च के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। लेकिन मौतों के मामले में फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 3,48,371 मामले सामने आए हैं, जबकि 4208 मरीजों की मौत हुई है, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। 

    आपको बता दें कि, संक्रमण के मामलों में कमी से संकेत मिल रहा है कि, देश में कोरोना वायरस का पीक बीत गया है, या पहुंचने वाला है। हालांकि मौत के मामले में राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार को कुल 4205 लोगों की मौत हुई, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले शुक्रवार को सर्वाधिक 4187 लोगों की मौत हुई थी। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 2.5 लाख पार कर चुका है। इनमें से 50 हजार मौतें पिछले 14 दिनों में हुई हैं। मौत का औसत रोजाना 3528 है। 

  जबकि, 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में भी कमी आई है। सक्रिय मामलों की संख्या 4000 कम होकर 3.71 पर पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र में मंगलवार को 793 लोगों की मौत हुई, जबकि पिछले दो दिन से 600 से कम लोगों की मौत हो रही थी। मंगलवार को नौ राज्यों में किसी भी एक दिन सर्वाधिक मौतें हुई हैं। इनमें से तमिलनाडु में मौत का आंकड़ा 241 से 298 पहुंच गया। वहीं महाराष्ट्र में कोविड-19 के 40,956 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 793 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 40,956 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,79,929 हो गई। इस दौरान संक्रमण से 793 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में अब तक 77,191 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। राज्य में एक दिन पहले संक्रमण के 37,236 नए मामले आए थे।

इस दौरान विभिन्न अस्पतालों से 71,966 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 45,41,391 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,58,996 है। सोमवार को 31 मार्च के बाद पहली बार कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 40 हजार से कम रही थी। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 87.67 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.49 बनी हुई है। 

    कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 39,510 नए मामले सामने आने के साथ महामारी का प्रकोप उभरने के बाद से अब तक आए कुल मामले 20 लाख से अधिक हो गए हैं, जबकि बीमारी के कारण 480 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 19,852 हो गई। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20,13,193 हो गए, जबकि अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,87,452 है। मंगलवार को 22,584 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक 14,05,869 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। बंगलूरू शहरी जिले में संक्रमण के 15,879 मामले आए और 259 मौतें हुईं, जो राज्य में सबसे अधिक है।



------------------------------------------------------------------------


                          [शिवाकांत अवस्थी]


प्रति दिन लोगों के फोन आते है, और कुछ बीजेपी समर्थक भी यह सवाल कर रहे हैं कि, SK India News ऐसे समाचार क्यों दिखा रहा है। तो साहब!, आज मानवता समाप्त हो रही है। समाज सेवा पर ध्यान दीजिये। ऐसी खबरें जब सरकार, प्रशासन तक पहुंचती हैं, तो वो कदम उठाते हैं। क्या आप चाहते हैं कि, सरकार को कुछ पता ही ना चले?


------------------------------------------------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ