महराजगंज/रायबरेली: आखिरकार एसके इंडिया न्यूज़ में चलाई गई खबर का रायबरेली के वित्त एवं लेखा अधिकारी रायबरेली पर असर पड़ा, और खबर छपने के अगले दिन ही 13 मई 2021 की शाम सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन जारी कर दिया गया। इससे शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है।
आपको बता दें कि, कोरोना की इस त्रासदी में भी जिले के 8000 शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की तनख्वाह रोक कर रखी गई थी। जिससे धन के अभाव में इन लोगों के परिवार का संचालन काफी कठिन हो रहा था। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने इस मामले को जोर शोर से उठाते हुए मीडिया के सामने रखा। इस पर एसके इंडिया न्यूज़ ने प्रमुखता से इस खबर को 12 मई 2021 को छापा। सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद खबर का असर हुआ, तो जिले के वित्त एवं लेखाधिकारी ने अधीनस्थों से रुके हुए वेतन की वजह पूछी, और आनन-फानन 13 तारीख की शाम सभी 8000 शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के खातों में रुके हुए वेतन का तत्काल भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया।
जिससे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे 8000 परिवारों को हमारी ओर से किए गए कार्य से लाभ मिला। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों के साथ-साथ शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने एसके इंडिया न्यूज़ का आभार जताया है।

0 टिप्पणियाँ