कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए मुस्लिम भाइयों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को दी ईद बधाई।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली में बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ लोगों के साथ हुई बैठक का परिणाम आज अच्छा देखने को मिला। जबकि ईद की नमाज अधिकतर लोगों ने अपने घरों पर ही अदा की, तथा लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दूसरे से ईद की बधाइयां को शेयर किया। हालांकि पूरे दिन कस्बे में चहल-पहल बनी रही। एसडीएम सविता यादव कोतवाल रेखा सिंह कस्बा इंचार्ज जमुना प्रसाद त्रिपाठी चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र का दिनभर भ्रमण करते रहे। कहीं किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।

   आपको बता दें कि, ईद के मौके पर ईदगाह मस्जिदों मुस्लिम बहुल्य इलाकों में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा भरपूर साफ सफाई कराई गई थी। जगह-जगह चूने का छिड़काव किया गया था। लेकिन ईद गाहो, मस्जिदों में प्रतीकात्मक नमाज अदा करने के साथ अधिकांश लोगों ने अधिकारियों की अपील का पालन किया।

    इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा सरला साहू उनके पति प्रभात साहू, सपा नेता सुधीर साहू, हाजी जिया उल हक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील पासी, कांग्रेसी नेता प्रिंसू वैश्य, मोहम्मद इरशाद आलम, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, मोहम्मद असगर, मोहम्मद शकील गांधी, मोहम्मद शब्बीर कुरेशी, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, समाचार पत्र वितरक राजा श्रीवास्तव आदि ने कस्बे में लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है। वहीं क्षेत्र के लोधवा मऊ, थुलवासा से पहरेमऊ, इमामगंज  मऊ, हलोर, हरदोई, पाराकला गांव में भी शांतिपूर्ण ढंग से ईद मनाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ