चंदापुर रियासत द्वारा पत्रकारों को भी वितरित किए गए मास्क सेनिटाइजर व वेपराइजर मशीन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोरोना महामारी के इस भीषण दौर में पत्रकार भी अपनी जान जोखिम में डालकर विभिन्न प्रकार के समाचार संकलित कर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए काम कर रहे हैं। इनकी गणना भी कोरोना वारियर्स के रूप में होनी चाहिए, और इनकी रक्षा, सुरक्षा और मदद के लिए समाज के जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। यह उद्गार चंदापुर रियासत के बड़े राजा कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों को फेस मास्क, सेनीटाइजर के साथ-साथ वेपोराइजर मशीन प्रदान करते हुए व्यक्त किए हैं।

    आपको बता दें कि, चंदापुर कोट में आयोजित कार्यक्रम में बड़े राजा ने कहा कि, देश इस समय गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। लोगों को जागरूक रखकर तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, तथा लगातार सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से अपील की है कि, वह जनता को जागरूक करते रहे।

   इसी क्रम में कुंवर उपेंद्र सिंह उर्फ सोनू राजा ने कहा कि, इस कठिन दौर में सक्षम लोग आगे आकर गरीब और असहाय लोगों की दिल खोलकर मदद करें। यहीं मानव का धर्म होना चाहिए। इस मौके पर छोटे राजा हर्षेंद्र सिंह, कुंवर ब्रजेंद्र सिंह ने भी पत्रकारों को अपने हाथ से सैनिटाइजर मास्क और वेपराइजर मशीन प्रदान की।

   इस मौके पर अग्रणी व्यवसाई राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, डब्बू सिंह प्रधान प्रतिनिधि सिकंदरपुर, राजू सिंह अध्यक्ष साधन सहकारी समिति, भोलू सिंह, अजीत सिंह, सतीश सिंह, बृजलाल ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ