महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के जाने-माने समाजसेवी तथा वरिष्ठ व्यापारी सुधीर कुमार जायसवाल 58 समेत दो लोगों की असामयिक मौत हो गई। सुधीर जायसवाल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
आपको बता दें कि, कस्बे के घसियारी मंडी के पास रहने वाले सुधीर जायसवाल की गिनती समाज के जागरूक और प्रबुद्ध समाज सेवियो में होती थी। पिछले 1 हफ्ते से उन्हें बुखार जुखाम की शिकायत थी, और वह घर पर ही इलाज करवा रहे थे। दोपहर बाद उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई, तो परिजन उन्हें लेकर सीएचसी महराजगंज गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर कस्बे में शोक की लहर फैल गई।
पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, चेयरमैन सरला साहू और उनके प्रतिनिधि प्रभात साहू, सपा नेता सुधीर साहू, हाजी जिया उल हक, रामकुमार मुंशी, त्रिवेणी लाल गुप्ता आदि ने गहरा शोक जताया है। वहीं कस्बे के चंदापुर रोड पर रहने वाले वरिष्ठ व्यापारी शिव प्रसाद जायसवाल का भी आज निधन हो गया। कस्बे में एक ही दिन हुई दो दो मौतों को लेकर लोग सिहर उठे।

0 टिप्पणियाँ