आपको बता दें कि, महीने भर पहले ही केके अग्रवाल ने वैक्सीन की दोनों खुराक भी ली थीं। इसके बावजूद वह संक्रमण की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई है। डॉ0 केके अग्रवाल को चिकित्सा के क्षेत्र में उलेखनीय कार्य करने के लिए साल 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। डॉ0 अग्रवाल को कोरोना संक्रमण के बाद एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉ0 अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बीते 28 अप्रैल को जानकारी दी थी कि, वह कोरोना संक्रमित हैं।
ट्विटर पर दी गई जानकारी: डॉ0 केके अग्रवाल के निधन के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए उनके परिवार वालों ने बताया कि, काफी दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि, डॉ0 केके अग्रवाल का 17 मई की रात 11: 30 बजे के करीब कोरोना वायरस से निधन हो गया है। जब से वह डॉक्टर बने थे, उन्होंने अपना जीवन लोगों और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर समर्पित कर दिया था।
0 टिप्पणियाँ