रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरेहटा का निवासी एक 25 वर्षीय युवक जो 4 दिन पूर्व दो बाइकों के आपस में टकरा जाने से घायल हो गया था, उसकी बीते सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। इसके उपरांत पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
आपको बता दें कि, गांव अतरेंहटा का रहने वाला युवक रविशंकर शुक्ला बहुत ही मिलनसार स्वभाव का था। विगत बृहस्पतिवार की रात वह बाइक से शिवगढ़ रोड पर एक बारात में शामिल होने जा रहा था। तभी टूक के गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक टकरा गई, और वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया था। विगत सोमवार को दोपहर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जैसे ही यह सूचना गांव पहुंची कोहराम मच गया।
0 टिप्पणियाँ