प्रतीकात्मक फोटो
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: पुरानी कहावत है कि, इश्क पर कोई जोर नहीं, यह कहावत विगत 2 सप्ताह पूर्व रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के महारानी खेड़ा मजरे शेखपुर समोधा में सच साबित हुई, जबकि गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह अपने स्वजातीय वर्ग में तय कर रखा था, विवाह विगत 8 मई को होना था, परंतु पिता मुंबई में रहकर नौकरी करता था, उसे अवकाश नहीं मिल पाया। परिणाम स्वरुप विवाह की तिथि बढ़ा दी गई। इसी बीच 9 मई को उक्त युवती ने अपने टेलिफोनिक प्रेमी बातचीत करके उसके साथ फरार हो गई। इधर-उधर खोजबीन करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो लड़की की मां ने थाने में लिखित तहरीर देकर प्रथम सूचना अंकित कराई है।
आपको बता दें कि, एफ आई आर दर्ज होते ही हलका इंचार्ज अरशद नदीम सक्रिय हो गए और उन्होंने अपने मुखविरों का जाल बिछा दिया। इसी बीच उन्हें पता चला थाना फुरसतगंज निगोहा गांव में वह युवती मौजूद है, परंतु उन्हें पुनः मुखबिरो ने ही सूचना दी कि, वह युवती बछरावां की तरफ जाती हुई देखी गई है, इस पर उन्होंने बछरावां रेलवे स्टेशन तथा बस स्टेशन पर अपने मुखबिर का जाल बिछा दिया, और 18 मई को महिला पुलिस की सहायता से उसे बछरावां रेलवे स्टेशन पर सकुशल पकड़ लिया गया।
पूछताछ में युवती ने बताया कि, लगभग एक वर्ष पूर्व निगोहा निवासी रामकेश पुत्र भगवानदीन से उसके टेलिफोनिक संबंध बन गए थे, जो बात चीत से आगे बढ़ते हुए, प्रेम में परिवर्तित हो गए, परंतु जब उसने देखा कि, उसके माता-पिता उसकी दूसरे से शादी कराने पर अमादा है, तो उसने अपने प्रेमी को खबर दी, और उसके साथ फरार हो गई।
उसने यह भी बताया कि, वह बालिग है, आर्य समाज मंदिर में विवाह कर चुकी है। फिलहाल पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण करा कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने अपराध संख्या 265/21 धारा 366 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, तथा प्रेमी की तलाश में जुट गई है।

0 टिप्पणियाँ