बारिश ने भारी नुकसान होने से बचाया, खेत की नरई फूंकने से लगी थी आग।। Raebareli news ।।

 खेत की नरई फूकने के बाद पुआल केेेे ढेर और बाग मेंं लगी आग फोटो: एसके इंडिया न्यूज़। 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत राघवपुर में खेत की नरई फूंकने के बाद लगी आग ने तांडव मचा दिया, जिससे ऐन वक्त पर हुई बारिश ने 2 लोगों को भारी नुकसान से से बचा दिया। बावजूद आग की लपटों से हरे भरे पेड़ झुलस गए।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक बीती बुधवार की शाम गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी कटे हुए खेत की नरई को फूंकने के मकसद से आग लगा दी थी, तभी आंधी तूफान आ गया, और देखते ही देखते बगल में लगी हुई दो पुवॉल की खरही भी आग की लपटों ने अपने आगोश में ले लिया, और धू-धू कर जलने लगी। वहीं पड़ोस के ही दो लोगों की बाग थी, जिसमें सूखी लकड़ियां रखी हुई थी, देखते ही देखते उन लकड़ियों में व बांस की कोठी को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया जिसने भी इस तांडव को देखा एक बार तो उसकी रूह कांप गई।

     गनीमत यह रही कि, गांव वालों ने दौड़कर आग पर किसी तरह काबू पाने का प्रयास किया, और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। किंतु सफलता नहीं मिली, तभी अचानक तेज बारिश होने लगी। ऐन वक्त पर बारिश होने से आग ज्यादा नुकसान नहीं कर पाई। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि, यदि बारिश नहीं हुई होती, तो यह आग गांव तक भी पहुंच सकती थी, जिससे भारी नुकसान के साथ-साथ जान माल का भी खतरा हो सकता था। अब गौर करने की बात यह है कि, खेतों में पुआल और नरई फूंकने के मामले में सरकार के सख्त दिशा निर्देशों के बावजूद यह लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अगर इसी तरह चलता रहा, तो किसी दिन पूरे गांव को भी आग के हवाले कर देंगे। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों ने नुकसान की भरपाई के साथ सुलह समझौता कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ