मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कोतवाल रेखा सिंह के समक्ष लिया संकल्प कहा इस बार मुस्लिम समाज अपने अपने घरों में ही नमाज पढ़कर मनाएगा ईद।। Raebareli news ।।

महराजगंज कोतवाली में कोतवाल रेखा सिंह के नेतृत्व में ईद के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार को एक बैठक हुई, जिसमें आगामी शुक्रवार को होने वाले ईद त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओ व अग्रणी पंक्ति के लोगों के साथ बैठक कर त्यौहार को शांतिपूर्वक, सोशल डिस्टेंसिंग, कोरोना प्रोटोकॉल नियमों के तहत संपन्न कराने पर बल दिया। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह द्वारा बैठक की गई।

महराजगंज कोतवाली में कोतवाल रेखा सिंह के नेतृत्व में ईद के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

     आपको बता दें कि, बैठक में कोतवाल रेखा सिंह ने कहा कि, वर्तमान समय में कोरोना महामारी का प्रकोप चरम पर है। इसके मद्देनजर शासन ने निर्णय लिया है कि, सभी लोग ईद की नमाज अपने अपने घरों में अदा करें। अनावश्यक कहीं भीड़ भाड़ ना लगावे। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ करोना प्रोटोकाल का पूरा पालन किया जाए। इसके लिए सभी मुस्लिम समाज के  लोग प्रशासन का सहयोग करें।

महराजगंज कोतवाली में कोतवाल रेखा सिंह के नेतृत्व में ईद के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

    इस पर सभी ने सहमति जताते हुए पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि, इस बार की ईद अपने अपने घरों में ही नमाज पढ़कर मनाई जाएगी, तथा किसी प्रकार की भीड़ भाड़ वाला कोई आयोजन नहीं किया जाएगा।

महराजगंज कोतवाली में कोतवाल रेखा सिंह के नेतृत्व में ईद के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

    इस मौके पर कस्बा इंचार्ज जमुना प्रसाद त्रिपाठी, विनीत कुमार, विनय कुमार के अलावा हाजी जियाउल हक, मौलाना रिजवान अली, सिराज उल हक कुरैशी, महमूद हसन, रिजवान अली, मोहम्मद गनी सहित पहरे मऊ इमामगंज इंदौरा बावन बुजुर्ग बल्ला आदि स्थानों से आए हुए मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि शामिल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ