बछरावां/रायबरेली: विगत बुधवार को एसके इंडिया न्यूज़ ने बछरावां थाना क्षेत्र के हल्का नंबर 4 में खुले ढाबे की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी, खबर सोशल मीडिया पर चलने के बाद एसपी श्लोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह को क्षेत्र में खुल रही दुकानें तथा ढाबों को बंद कराने के कड़े निर्देश दिए। जिसके बाद थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने हल्का नंबर 4 के इंचार्ज अरशद नदीम को तलब करते हुए तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए।
बाइक सवार को कोरोना गाइडलाइंस केेे बारे में समझााते पुलिसकर्मी फोटो: एसकेे इंडिया न्यूज़आपको बता दें कि, आदेश के अनुपालन में हल्का इंचार्ज द्वारा सिपाहियों को साथ लेकर राजामऊ, समोधा, छोटकवा खेड़ा तथा टांडा का सघन दौरा कर खुली पाई गई दुकानों का चालान किया गया, तथा उनसे जुर्माना वसूला गया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से क्षेत्र के दुकानदारों तथा ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया।
वहीं खुद पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने का दावा करने वाला एक ढाबा संचालक ताला लगा कर नौ दो ग्यारह हो गया। भ्रमण के दौरान व्यापारियों को चेतावनी देते हुए अरशद नदीम ने कहा कि, इस कोरोना महामारी में लॉक डाउन का पूरा पालन करें। अगर कोई व्यक्ति बगैर मास्क के पाया जाएगा, या किसी भी व्यापारी की दुकान नियम विरुद्ध खुली हुई पाई गई, तो उसे कतई बक्सा नहीं जाएगा। दुकानदारों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार की मंशा के अनुरूप सुबह 8:00 से 11:00 फल सब्जी व दूध तथा किराना की दुकानें खुलेंग़ी। इनमें सब्जी व फल की दुकान ठेलों पर ही लगाई जाएंगी। पुलिस की इस कार्यशैली से नियम विरुद्ध दुकाने अथवा ढाबा संचालित करने वालों में दहशत का माहौल है।


0 टिप्पणियाँ